क्या संतरा गर्भवती महिला के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 13:48

संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद कर सकता है. रोजाना संतरे का सेवन करने से प्रेग्रेंसी में कब्ज से बच सकते हैं. प्रेग्रेंसी में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी बच्चे और मां को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है.

इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है :
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि प्रेगनेंट महिला और शिशु के इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूती देता है। संतरा आयरन और जिंक भी रिलीज करता है जो कि प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। संतरे खाने से प्रेग्‍नेंसी में एलर्जी का खतरा भी कम रहता है। ये शिशु के कार्टिलेज, ऊतकों, रक्‍त वाहिकाओं और हड्डियों को भी सहायता प्रदान करता है।

शिशु के मस्तिष्‍क के विकास :
संतरा विटामिन बी6 और फोलिक एसिड का अच्‍छा स्रोत होता है। प्रेग्‍नेंसी में संतरा खाने से शिशु के मस्तिष्‍क के विकास में मदद मिलती है और न्‍यूरल ट्यूब विकार से बचाव होता है। फोलेट लाल रक्‍त कोशिकाओं के निर्माण एवं प्‍लेसेंटा के विकास में भी मदद कर सकता है।

कब्‍ज से राहत :
गर्भावस्‍था में कब्‍ज की समस्‍या भी बहुत रहती है और संतरे में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर एवं सैलुलोज होता है जो मल त्‍याग की क्रिया को नियंत्रित करते हैं एवं कब्‍ज को दूर करता है।

ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल :
संतरे में उच्‍च मात्रा में पोटैशियम होता है जो गर्भावस्‍था में ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हाई बीपी से राहत दिलाता है।
इसके अलावा प्रेग्‍नेंसी में संतरे खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होती और इसके एंटी-इंफ्लामेट्री गुण गर्भावस्‍था में होने वाली सूजन को भी कम करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info